![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/01/24/23ara_pullout-pg2-0_31cf4fe9-05a2-4ff7-a324-247e872c88a6-large.jpg)
![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/01/24/23ara_pullout-pg2-0_31cf4fe9-05a2-4ff7-a324-247e872c88a6-large.jpg)
बड़ी मठिया इलाके में बड़ा नाला जाम, सड़क पर बह रहा पानी, दैनिक भास्कर अखबार में यह खबर छपने के बाद नगर निगम के मेयर व अधिकारी एक्टिव हो गए। गुरुवार को सुबह होते ही नाला ठीक करवाने को लेकर मेयर व नगर निगम के पदाधिकारी बड़ी मठिया पर पहुंच गए। जेसीबी, ट्रैक्टर और प्रेसर मशीन के माध्यम से नाले को चालू करने का प्रयास किया गया। हालांकि देर शाम तक नगर निगम के कर्मचारी नाला साफ करने में लगे रहे। नाला का पानी बड़ी मठिया से लेकर कर्मन टोला के मुख्य सड़कों पर बहने लगा था। स्मृति फूड प्लाजा के पास सड़क के अंदर नाली जाम हो गया था। जिसके वजह से नाले से पानी नहीं रहने के कारण ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगा। इसके वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। सड़क पर पानी आने की वजह से लोगों को सड़क और नाले का अंदाजा नहीं लगा और बुधवार को एक व्यक्ति मोटरसाइकिल सहित नाले में गिर गया। इसके वजह से उसे काफी चोटें भी आई । नगर निगम के मेयर रूबी कुमारी ने बताया कि सड़क पर नाली नाली का पानी आने से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। लेकिन, विभाग के कर्मचारी अपने काम में लगे हुए हैं। जल्द ही रिजल्ट सबके सामने होगा।
मटिया के समीप नालों की सफाई करते निगमकर्मी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment