सौरबजार प्रखंड क्षेत्र के जीरोमाईल चौक स्थित दुर्गा मंदिर के आसपास के पान, चाय दुकान संचालकों एवं ट्रक ड्राईवरों द्वारा गुरुवार को झाड़ू व कुदाल से विभिन्न जगहों पर लगे कूड़ा-कचड़े की ढेर को इकट्ठा कर सफाई कार्य किया गया। बैजनाथपुर सौरबाजार मुख्य मार्ग एवं सौरबाजार कांप रोड, दुर्गा मंदिर परिसर सहित सभी जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ रहने का आमजनों को संदेश दिया गया। अभियान का नेतृत्व कर रहे ड्राईवर मुकेश कुमार यादव ने कहा कि समाज के सभी लोगों को अपने आसपास में स्वच्छता के लिए साफ-सफाई करना चाहिए। गंदगी से संक्रामक बीमारियां उत्पन्न होने की आशंका बनी रहती है। मौके पर कुमोद रंजन,अनिल शर्मा, रोशन कुमार, विनोद यादव, पिन्टु कुमार, प्रमोद कुमार, शैलेन्द्र यादव सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

जीरोमाईल चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पास सफाई करते लोग



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bajar News - people of society need to clean themselves with regard to cleanliness

Post a Comment