पटना. गणतंत्र दिवस के माैके पर दिए जाने वाले केंद्रीय पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। बिहार पुलिस के कुल 20 जवान-अफसरों को विभिन्न पदकों से पुरस्कृत किया गया है। इसमें वीरता के लिए 7 पुलिस पदक, 3 विशिष्ट सेवा पदक व 10 सराहनीय सेवा पदक शामिल है।
वीरता के लिए पुलिस पदक पाने वालों में दारोगा (सब इंस्पेक्टर) अमरेंद्र किशोर, बैजनाथ कुमार, देवराज इंद्र, संतोष कुमार सिंह, रूपक रंजन सिंह, पंकज आनंद और जमादार (एएसआई) विवेक कुमार शामिल हैं। इनके अलावा एडीजी (विधि-व्यवस्था) अमित कुमार, एडीजी (निगरानी अन्वेषण ब्यूरो) सुनील कुमार झा और हवलदार (बीएमपी-14) उदय राम को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक मिला है। विशेष शाखा के डीआईजी अशोक कुमार व मधेपुरा के एसपी संजय कुमार समेत 10 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक मिला है। इ
नमें एसआई बैजनाथ कुमार (एसटीएफ), एएसआई शकील अहमद खां (स्पेशल विजिलेंस यूनिट), एएसआई कमलेश कुमार पांडेय (पटना), एएसआई चंदन प्रताप सिंह (डीआईजी आॅफिस, सारण), सिपाही मनीष कुमार (पुलिस मुख्यालय), बीएमपी-14 के एसआई मो. इरशाद आलम, एएसआई हनाउल्लाह खां व सिपाही लालबाबू यादव के नाम शामिल हैं। उधर होमगार्ड के 3 कर्मियों को राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक दिया गया है। इनमें बिहार गृह रक्षावाहिनी मुख्यालय में तैनात कंपनी कमांडर पराग कुमार सिन्हा, अजित कुमार उपाध्याय और शहरी होमगार्ड अरुण कुमार पांडेय शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق