वस्त्र दान महादान अभियान के तहत बरबीघा में दैनिक भास्कर के द्वारा चलाए जा रहे वस्त्र दान अभियान में अब लोगों का सहयोग मिलने लगा है। बरबीघा के नगरवासी रेफरल हॉस्पिटल बरबीघा के सामने दैनिक भास्कर द्वारा लगाए गए वस्त्र दान स्टॉल पर पहुंचकर अनुपयोगी हो चुके गर्म वस्त्रों को दान करने पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी डाटा एंट्री ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनकर नगर निवासी संदीप भारती अपने घर से अनुपयोगी हो चुके 10 साड़ी 5 जोड़ी शर्ट पैंट, बच्चों के कपड़े स्वेटर, शॉल सूट सलवार सहित कुछ नए कपड़े लेकर स्टॉल पर दान करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस कड़कड़ाती ठंड में समाज के अत्यंत पिछड़े गरीब लोगों को आज भी गर्म कपड़ों का अभाव रहता है। सामाजिक पहल से ही ऐसे गरीबों की मदद की जा सकती है। ताकि इस ठंड के मौसम में उनके चेहरे पर भी गर्माहट आ सके। उन्होंने कहा कि वह अपने सगे संबंधियों और दोस्तों को भी वस्त्र दान के लिए प्रेरित करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Barbigha News - people gathered to make bhaskar39s clothing donation a success

Post a Comment