बरबीघा|भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बरबीघा अंचल कमिटी की बैठक शनिवार को थाना चौक पर स्थित राजेंद्र भवन में बरबीघा कामरेड मानीकचंद यादव के अध्यक्षता में संपन्न हो गया। बैठक में पार्टी सदस्यों के नवीकरण और नया सदस्य बनाने का फैसला लिया गया। इस संबंध में नेता धर्मराज कुमार ने बताया कि नए सदस्य बनाने के लिए आगामी 25 जनवरी को बरबीघा के राजेंद्र भवन में नवीकरण और सदस्यता समारोह का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताता कि बैठक में देश के अंदर संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए प्रखंड के सभी गांवों में घूम घूम कर किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान और महिलाओ को संगठित करने का भी फैसला लिया गया है। बरबीघा के कई गांव के अंदर भूमिहीन मजदूरों को घर से बेदखल करने का सरकार का फैसला और जिला प्रशासन के प्रयास के खिलाफ भी संगठित होकर आंदोलन किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment