प्रखंड क्षेत्र के महुआ पंचायत के बसाैनी गांव में डीएअाे के निर्देश पर राष्ट्रीय सन धारणीय कृषि मिशन के तहत 77 किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का किया वितरण किया गया। जानकारी के मुताबिक बुधवार को महुआ पंचायत के बरौनी गांव में राष्ट्रीय सन धारणीय कृषि मिशन के अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं किसानों को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें कृषि पदाधिकारी तारकेश्वर राम के द्वारा बताया गया कि 77 किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। जिसमें किसान की कोई भी समस्या को लेकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड के द्वारा कृषि संबंधित कोई भी कार्य करा सकते हैं। जैसे मिट्टी जांच करा कर उनके अनुकूल खेती की जानकारी हाे या अन्य किसी प्रकार की समस्या का समाधान। किसानों को बताया गया कि तरीके से फसल को लगाने को लेकर सरकार के द्वारा किसानों को उचित मूल्य पर खाद बीज उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें सरकार के द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड रहने पर सरकार की योजनाओं का सीधे लाभ किसानों को मिलेगा। इसमें किसानों का मुक्त मिट्टी का जांच किया जाएगा एवं बेहतर फसल के लिए वैज्ञानिकों के द्वारा मिट्टी जांच कराकर सलाह दिया जाएगा एवं बेहतर उपज को बढ़ावा देने को लेकर किसानों को कम समय में अधिक उपज एवं लाभ हो, इसके लिए कार्य किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित जिला कृषि वैज्ञानिक उदय नारायण सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी तारकेश्वर राम, पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रीता देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

सदर अस्पताल का एसएनसीयू वार्ड, जिसमें नवजात का होता है इलाज।

ये हैं नवजातों की मौत के मुख्य कारण

जिला के सभी अस्पतालों में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती न हाेना। पीएचसी में डिलीवरी के बाद बच्चाें की जांच किसी भी डाॅक्टर से नहीं कराना। बच्चाें की स्थिति गंभीर हाेने पर अायुष, एमबीबीएस, गायनिक व फिजिशियन द्वारा सदर अस्पताल रेफर करना शामिल है। दूसरी वजह समय से पहले बच्चाें का जन्म, ग्रामीण महिलाअाें की प्रसव पूर्व प्राॅपर जांच नहीं हाेना, अायरन फाॅलिक एसिड की 360 टेबलेट नहीं लेना, जेनेटिक बीमारियाें का इलाज नहीं कराना। बार-बार गर्भपात हाेने के बाद भी बिना इलाज कराए गर्भधारण करना।

एसएनसीयू वार्ड में भर्ती नवजात।

कमियों को जल्द से जल्द किया जाएगा दूर

सदर अस्पताल में एक शिशु रोग विशेषज्ञ तैनात है। विभाग के द्वारा एक अन्य शिशु विशेषज्ञ चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति की गई है। सोमवार तक उनकी ज्वाइंनिंग हो जाएगी। वहीं एसएनसीयू वार्ड के संसाधनों में जो भी कमी होगी, उसे जल्द से जल्द पूरा करा लिया जाएगा। डॉॅ. सुधीर कुमार महतो, सिविल सर्जन, बांका



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Barahat News - sncu ward being run on the basis of a pediatrician treatment of newborns on the basis of nurse
Barahat News - sncu ward being run on the basis of a pediatrician treatment of newborns on the basis of nurse
Barahat News - sncu ward being run on the basis of a pediatrician treatment of newborns on the basis of nurse

Post a Comment