
बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में ट्रेड यूनियनों के द्वारा किए गए आठ जनवरी को देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए अंबेडकर चौक से मशाल जुलूस निकाला गया। हड़ताल के कारण आज बैंकिंग प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। संबोधित करते जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने कहा कि जिस ट्रेड यूनियनों के आम हड़ताल का समर्थन भाकपा माले ने भी किया है। बुधवार को निजीकरण के खिलाफ आवाज उठाया जाएगा। जो देश के अंदर निजी करण निगमी करण, ठेका प्रथा,अदानी अंबानी सहित तमाम देश के पूंजीपतियों को को देश बेचे जाने के खिलाफ यह हड़ताल है। वही केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों व अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आह्वान पर भारतीय जीवन बीमा निगम एवं साधारण बीमा निगम की समस्त कार्यालय के समक्ष धरना व प्रदर्शन बुधवार को किया जाएगा। सचिव अशोक कुमार सिंह ने व अध्यक्ष श्रीनिवास राय ने बताया कि 8 जनवरी का हड़ताल भारत सरकार की मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ है।
भारत बंद को लेकर मशाल जुलूस निकालते वाम दल के कार्यकर्ता।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment