नगर विकास विभाग ने मेयर और डिप्टी मेयर के वाहन तेल के आवंटन पर रोक लगा दिया है। अब मेयर व डिप्टी मेयर को वाहन का तेल खर्च नहीं दिया जाएगा। विभाग के द्वारा नगर भ्रमण करने के लिए मेयर व डिप्टी मेयर को विभाग से प्रतिदिन दिन दिया जाता था। इसमें मेयर को प्रतिदिन के हिसाब से 10 लीटर व डिप्टी मेयर को 5 लीटर तेल का राशि दिया जाता है। इससे मेयर व डिप्टी मेयर शहर में विकास संबंधी व साफ सफाई संबंधी स्थिति का जायजा लेते थे। अब तेल खर्च नहीं मिलने की वजह से मेयर और डिप्टी मेयर को अपने निजी खर्च से वाहन में तेल डलवाना पड़ेगा। इसके पहले सरकार के द्वारा मेयर और डिप्टी मेयर को शहर भ्रमण करने के लिए कई वर्षों से रुपया मिलता आ रहा है। अब नए नियम के अनुसार अब वाहन तेल का खर्च नहीं मिलेगा। जानकारों के अनुसार सरकार के राजकोष पर अतिरिक्त भार बढ़ रहा था।

आरा नगर निगम।

डिप्टी मेयर बोलीं- काम पर पड़ेगा असर

इस मुद्दे पर डिप्टी मेयर पुष्पा कुशवाहा ने इस हालत में हमलोग रोज विकास कार्य के लिए भ्रमण और समीक्षा नहीं कर पाएंगे। वार्ड पार्षद का सीमित इलाका होता है। मेयर और डिप्टी मेयर का क्षेत्र बड़ा होता है। शहर में विधि व्यवस्था व साफ-सफाई सबका ध्यान रखना पड़ता है। मेयर को 12 हजार प्रतिमाह और डिप्टी मेयर को 10 हजार प्रति माह वेतन मिलता है। इसमें हम लोग कहां-कहां घूम पाएंगे। विभाग के द्वारा वाहन की व्यवस्था नहीं किया गया है। हमलोग निजी वाहन से घूमते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ara News - the mayor and deputy mayor were stopped for petrol expenses

Post a Comment