
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी राकेश सिंह के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों ने कांग्रेस के बैनर तले कांग्रेस भवन के समीप पीएम नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। जिला स्वतंत्रा सेनानी उत्तराधिकारी संघ की अध्यक्षा रेणु देवी, कांग्रेस नेता अरुण यादव की उपस्तिथि में नागरिकता कानून, एनआरसी, एनपीआर एवं जामिया, जेएनयू, बीएचयू में आए दिन हो रहे छात्र-छात्राओं पर हमला को लेकर अनुमंडल क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी के परिजन ने संविधान बचाने की मांग की। साथ ही प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित साह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्वतंत्रा सेनानी रहे स्वर्गीय जगधर नारायण प्रसाद सिंह की 92 वर्षीया प|ी गोविंदा देवी ने पुतला जलाया। कांग्रेस नेता राकेश सिंह ने कहा कि सरकार देशवासियों का मूल मुद्दे से ध्यान भटका रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق