
बनमनखी में बुधवार को एक भिखारी की मौत हो गई। टीबी के कारण खून की उल्टी होने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बनमनखी थाना के मवेशी हाट के समीप एक बंद कमरे से खून की धार निकलते लोगों ने देखा। इसकी तत्काल सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सदल- बल घटनास्थल पर पहुंचे बनमनखी थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार के सामने कमरा खोला गया। कमरे में एक व्यक्ति की लाश पड़ी मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान एक भिखारी के रूप में की गई है। वह क्रोनिक टीबी से ग्रसित था। कमरे के भीतर उसने खून की उल्टी की थी। उसके पास से 22 हजार रूपये बरामद किए गए हैं।
शव के पास से 22 हजार रूपये भी बरामद
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق