बैरगनिया | थाना पुलिस ने सशस्त्र बल के साथ बुधवार की रात थाना क्षेत्र के भकुरहर गांव पहुंचे, जहां शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान भकुरहर गांव निवासी शेख सेराज के रूप में की गयी है। थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने बताया कि उक्त युवक के खिलाफ भकुरहर गांव के ही मो. मुस्तफा, मुन्ना कुमार, मंसूर आलम, किशोरी प्रसाद सहित करीब आधा दर्जन ग्रामीणो ने संयुक्त रूप से थाने में आवेदन देकर एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उक्त आरोपी रोजाना शराब पीकर गांव में हल्ला करता है। वहीं अपने परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करता है। इस कारण उसका परिवार उक्त आरोपी से तंग हो गया है। इसी बीच बुधवार की रात उक्त अारोपी नशे की हालत में परिवार के साथ गाली-गलौज कर रहा था। इसकी सूचना उसके परिवार के लोगों ने पुलिस को दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment