
लोगों को शुद्ध पेयजलापूर्ति के लिए सोनबर्षाराज प्रखंड के ग्राम पंचायत लगमा अंतर्गत वार्ड सं. एक डुमरा के वार्ड सभा में मिनी वाटर प्लांट निर्माण के लिए चयनित स्थल पर निर्माण कार्य नहीं कराए जाने को लेकर लोगों के बीच आक्रोश व्याप्त है। इधर, वार्ड सभा में मिनी वाटर प्लांट निर्माण के लिए चयनित स्थल के बजाए संवेदक एवं विभाग की सांठगांठ कर सीमावर्ती अंचल क्षेत्र सौरबाजार के भवटिया मौजा स्थित उपेन्द्र पंडित के नीजी भूमि पर मिनी वाटर प्लांट का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। ग्रामीणों की इस समस्या को लेकर संबंधित वार्ड सदस्या, वार्ड सचिव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने सोनबर्षा बीडीओ को आवेदन देकर समुचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment