पीड़ित ने आवेदन में कहा है कि मिल्लतनगर वार्ड 17 में जमीन खरीद कर वहां कच्चा मकान बना कर रह रहा था। उसी जमीन पर पक्का मकान बनाने के लिए काम शुरू किया। जब वह पक्का मकान बनाने की तैयारी कर रहा था तो उसके घर को जला दिया गया। आवेदन में आधा दर्जन से अधिक लोगों को आरोपित किया गया है। पीड़ित के अनुसार इस घटना में करीब डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। इधर, नगर थाना के एसएचओ किंग कुंदन का कहना है कि जमीन को लेकर दो पक्ष में विवाद चल रहा है। आग किसने लगाई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। दोनों पक्षों के दस्तावेज अवलोकन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अगलगी में जला घर।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment