भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बीते 16 दिसंबर से चल रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करने के लिए पूर्णिया प्रमंडल के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रामलला शुक्रवार को अररिया पहुंचे। उन्होंने आत्मन कक्ष में जिले के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में डीएम बैधनाथ यादव भी मौजूद थे। उप निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश चंद्र ने उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को बताया कि 16 दिसंबर से शुरू हुए पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अब तक नाम जोड़ने के लिए 16055 आवेदन जमा हुए। इसमें 4629 की एंट्री भी हो गई है। नाम विलोपित करने के लिए कुल 5992 आवेदन जमा हुए। इसमें अब तक 154 की एंट्री हो पाई है। नाम व पता शुद्ध करने के लिए प्राप्त 6840 आवेदन में से 1199 की एंट्री हुई है। डीएम बैद्यनाथ यादव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि एंट्री कार्य में तेजी लाएं। इस मौके पर एडीएम अनिल ठाकुर, अररिया एसडीओ रोजी कुमारी, डीसीएलआर सलीम अख्तर, फारबिसगंज डीसीएलआर युनूस अंसारी, बीडीओ आशुतोष कुमार, मंजू कुमारी आदि थे।

बैठक करते पूर्णिया प्रमंडल उपमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Araria News - the deputy chief electoral officer of the division reviewed

Post a Comment