अररिया प्रखंड के रजोखर स्थित राजा पोखर का उचित देखरेख को लेकर डीएम बैद्यनाथ यादव ने शुक्रवार को पोखर के समीप मनरेगा भवन में बैठक किया। बैठक में डीएम ने पोखर के महाड़ पर बने पार्क की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही पार्क में अत्यधिक सौंदर्यीकरण के लिए पूर्वी चंपारण से सेवई घास लाकर लगाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पोखर के चारों ओर तार से घेर कर पार्क को सुरक्षित रखना है। डीएम ने स्थानीय हयातपुर पंचायत के सभी वार्डों में सोलर लाइट एवं हर घर नल का जल कनेक्शन लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मत्स्य विभाग के अधिकारी से पोखर में मत्स्य पालन की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जल जीवन हरियाली मिशन राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके माध्यम से सरकार ने पर्यावरण संरक्षण का अभियान चलाया है और इस अभियान की सफलता हम सभी की नैतिक जिम्मेवारी हैं।

इसको लेकर आमलोगों को भी जागरूक करने की आवश्यकता है। बैठक में डीडीसी एनामुल हक अंसारी, डीआरडीए निदेशक अनिल कुमार झा, डीएओ मनोज कुमार, डीपीआरओ किशोर कुमार, अररिया बीडीओ आशुतोष कुमार, मनरेगा पीओ मुस्तफा जमाल अंसारी, मत्स्य विभाग के प्रसार पर्यवेक्षक अमरेंद्र कुमार राजा, मुखिया प्रतिनिधि माे. मुर्तजा, वार्ड सदस्यों में रंजीत कुमार पासवान, साजिद हुसैन, वारिस, दिलीप चौधरी, आवास सहायक रंधीर कुमार पासवान, पीआरएस शंकर कुमार सहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

संबाेधित करते जिला कृषि पदाधिकारी व बैठे डीएम बैद्यनाथ यादव।

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Araria News - cctv cameras will be installed to look after raja pokhar
Araria News - cctv cameras will be installed to look after raja pokhar

Post a Comment