अररिया प्रखंड के मां लक्ष्मी खेल मैदान ताराबाड़ी (हटिया) में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा और तीसरा मैच शुक्रवार को खेला गया। दाेनाें मुकाबले 15 अाेवर के निर्धारित किए गए। पहला मैच ठेंगापुर व भोजपुर पंचायत के बीच खेला गया। इस एकतरफा मुकाबले में ठेंगापुर ने भोजपुर को 10 विकेट से पराजित किया।

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर की टीम ने 15 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 99 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में ठेंगापुर की टीम ने 7 ओवर में सभी 10 विकेट रहते ही जीत हासिल कर लिया। इस प्रकार ठेंगापुर की टीम अगले राउंड में प्रवेश कर गई। वहीं दिन का दूसरा मैच खोरागाछ व शहवाजपुर के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए शहवाजपुर की टीम ने 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 143 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खोरागाछ की टीम 13 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 89 रन ही बना सकी। इस प्रकार शहवाजपुर की टीम ने 54 रनों के अंतर से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस क्रिकेट टूर्नामेंट का लुत्फ उठाने के लिए क्रिकेट प्रेमियों का भारी भीड़ उमड़ रही है। इस मुकाबले नॉक आउट के अंपायर सुदर्शन झा तथा आशिष झा थे। वहीं कमेंटेटर के रूप में देवजी, रूपेश निराला तथा भवेश झा, जबकि स्कोरर के रूप में सूरज कुमार सूर्या एवं वीर अविनाश ने अपनी भागीदारी निभाई। 32 पंचायतों के बीच जारी जेबीएसके मेमोरियल क्लब ताराबाड़ी द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन में जिप सदस्य आकाश राज, अजय पटेल, सत्यम, चंदन सिंह, अनमोल राज, अर्जुन सिंह, अभिनाश, दीपक, सुमित, नवल मंडल, सुनील मंडल, राजेश पटेल, रमेश किंग, राजेश सोनार, कुंदन सिंह, राजा, आदित्य, मुकेश, भवेश, कृष्णा, बादल आदि सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

जीत हासिल करने के बाद विजय चिह्न दिखाते शाहवाजपुर टीम के खिलाड़ी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Araria News - in a one sided match thengapur defeated bhojpur for ten wickets and shahwazpur defeated khoragach by 54 runs

Post a Comment