
सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा एनआरसी एवं सीएए के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया गया हैं। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश यादव के द्वारा किया गया। धरना में शामिल लोगों ने संविधान बचाओ देश बचाओ का नारा लगाया। धरना पर बैठे राजद कार्यकर्ताओं ने नागरिकता कानून को देश विरोधी कानून बताते हुए वापस लेने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के द्वारा एनआरसी एवं सीएए को वापस लेने का मुद्दा प्रमुखता से रखा गया। इस बाबत प्रदेश महासचिव विजय सम्राट ने कहा कि केंद्र सरकार और बिहार सरकार ने यह कानून लाकर हिंदुस्तानियों की भावनाओं पर आघात किया है। भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पूरे देश को धर्म के नाम पर खंडित करने पर आमदा है। हमारा देश धर्मनिरपेक्ष है। यह नागरिकता संशोधन कानून काला कानून की तरह है। साथ ही उन्होंने बताया कि आज देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। एक तरफ आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, महिलाओं की उत्पीड़न चरम पर है केंद्र की सरकार पूरी तरह से नाकाम है। जनता का ध्यान भटकाने के लिए देश में सांप्रदायिक भावना भड़काने की साजिश सरकार कर रहीं है। नागरिकता कानून को वापस नहीं लिया गया तो इस तरह का घरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष के अलावे, मोतब्बीर हयात, अवध कुमार महतो, गोरेलाल पासवान, दिनेश कुमार, रजनीश कुमार, प्रवीण गुप्ता, शिवम कुमार, ईश्वर यादव, बम बम कुमार, राम सागर यादव, रामगुलाम आदि लोग मौजूद थे। वही बरबीघा के प्रखंड कार्यालय पर शनिवार को राजद कार्यकर्ताओं द्वारा नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी के विरोध में धरना प्रदर्शश किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी द्वारा किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजकुमार सिंह, नगर अध्यक्ष संतोष स्वर्णकार, पूर्व अध्यक्ष नरेश प्रसाद, रंजन राम चंद्रवंशी, देवनंदन यादव, शिवबालक प्रसाद व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق