बरौनी फ्लैग स्थित यमुना भगत स्टेडियम में स्व अर्जुन सिंह स्मृति क्रिकेट शील्ड टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मैच का। उद्घाटन पूर्व डीएसपी सुनील सिंह, सुभाष प्रसाद सिंह एवं संजीव कुमार मुन्ना ने किया। उद्घाटन के दौरान राष्ट्रगान गाया गया। टूर्नामेंट में उद्घाटन मैच महना क्रिकेट क्लब बनाम बीहट क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। महना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की जिसमें महना की टीम 15 ओवर में 78 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। महना की ओर से नीतीश कुमार ने सर्वाधिक 17 रन एवं सुमित 12 रन बनाए। वहीं बीहट की ओर से सोनू ने सर्वाधिक 3ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट लेकर महना की टीम को कम स्कोर पर रोक दिया। वहीं जवाब में बीहट ने महज ओवर 10 ओवर में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। बीहट के रणधीर कुमार ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। महना की ओर से राजा ने तीन विकेट लिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं सचिव रौशन सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। टूर्नामेंट में जिला की आठ टीमें ने भाग लिया। मौके पर निर्णायक राहुल कुमार टुल्लु एवं आलोक कुमार राजा, उद्घोषक अभिनव कुमार दिलवर, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, निर्वतमान मंडल अध्यक्ष अभिषेक कुमार गुड्डू, भाजपा नेता सुभाष प्रसाद सिंह, संजीव कुमार मुन्ना, उपाध्यक्ष राजा भैया, विवेका सिंह, शिवम, गौतम, जितेन्द्र राय आदि मौजूद थे।

तेघड़ा में मेन ऑफ द मेच का पुरस्कार लेते खिलाड़ी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Barauni News - cricket behat dusts off mahana in ten overs

Post a Comment