बरौनी| ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में अध्ययनरत स्नातक तृतीय खंड सत्र 2017-2020 के वैसे छात्र-छात्रा जो किसी कारण कारणवश सत्र 2020 में अपनी परीक्षा प्रपत्र भरने से वंचित रह गए हो। विश्वविद्यालय ने उन्हें इसके लिए एक और मौका देने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार की पहल को गंभीरता से लेते हुए एलएनएमयू दरभंगा के कुलपति के निर्देश पर विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक ने मंगलवार की देर शाम एक पत्र जारी कर संबंधित सभी छात्रों को 9 जनवरी 2020 तक विशेष विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन अपना परीक्षा प्रपत्र भरने का निर्देश दिया है। इस तिथि के बाद इस सत्र में किसी भी छात्र-छात्राओं का परीक्षा प्रपत्र विश्वविद्यालय द्वारा स्वीकार्य नहीं होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment