अमरपुर | क्षेत्र के अवैध घाटों पर थानाध्यक्ष कुमार सन्नी के निर्देशानुसार लगातार चलाई जा रही छापेमारी अभियान के तहत बालू लदा एक मिनी हाईवा कंझिया गांव स्थित पांडेय टोला के पास जब्त करते हुए थाना परिसर लाया गया। मौके से मिनी हाईवा के चालक फरार होने में कामयाब हो गये। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध बालू घाटों पर सअनि जमशेद खान, पुलिस बलों के साथ छापेमारी अभियान चलाया, जिसके तहत कंझिया गांव के पास बालू लदा एक मिनी हाईवा को खदेड़ कर जब्त किया गया। पुलिस वाहन को देखकर हाईवा चालक अपनी वाहन छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि जब्त वाहन के संबंध में खनन पदाधिकारी को सुचना देते हुए कार्यवाही किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध घाटों एवं बिना चालान का चोरी छिपे बालू ढोने वाले माफियाओं को चिह्नित किया जा रहा है, जल्द ही सभी बालू माफियाओं पर कार्यवाही किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment