आरा। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर 02 से 07 जनवरी तक पूरे देशभर में हो रहे सरकार के मजदूर विरोधी नीति और निजीकरण व निगमीकरण के विरोध सप्ताह के अंतर्गत रेलवे स्टेशन पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के द्वारा निजीकरण और निगमीकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। नेतृत्व यूनियन के अध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय और सचिव नीरज कुमार सिंह ने किया। उसके बाद सभा हुई। संबोधित करते सभा को संबोधित करते हुए मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि हम सरकार के द्वारा आये दिन की जा रही निजीकरण और निगमीकरण का विरोध करते है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांग है कि नई पेंशन नीति को बंद कर पुरानी पेंशन नीति चालू की जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment