समस्याओं के निदान का आश्वासन मिलने के बाद भी समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है और नियोजित प्रारंभिक शिक्षक विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। ज्ञापन में नव प्रशिक्षित शिक्षकों को वेतन निर्धारण के अलावा समस्थानिक इंडेक्स 2, 3 एवं 4 पर वेतन निर्धारण करने, जिले में मृत शिक्षकों के आश्रितों को अनुग्रह राशि का भुगतान करने का आग्रह किया गया है। शिष्ट मंडल में जिलाध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष घनानंद मंडल, वरीय जिला उपाध्यक्ष गणेश कुमार यादव, जिला प्रधान सचिव अबरार आलम, वरीय जिला सचिव राजाराम पासवान, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार विश्वास, सतीश कुमार, सरवर आलम, रंजन कुमार नीरज, राधेश्याम रमण, सचिव दिलिप कुमार, विकास यदुवंशी, मुजाहिद लड्डन, जिला मीडिया प्रभारी दीपक सिंह भदोरिया, जिला कार्यालय सचिव सुमित सौरभ आदि शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment