मानव शृंखला के प्रचार प्रसार के लिए शनिवार को आदर्श मध्य विद्यालय शेखपुरा में आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला,निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल का दबदबा रहा। इस प्रतियोगिता में जिले भर के सरकारी एवं निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से शेखपुरा सेंट्रल स्कूल की शालू कुमारी तथा महात्मा गांधी उच्च विद्यालय बभनबीघा की गुड़िया कुमारी, द्वितीय स्थान पर शेखपुरा सेंट्रल स्कूल का ही कन्हैया कुमार, जबकि तृतीय स्थान पर, मध्य विद्यालय भोजडीह की अंजली कुमारी तथा राधा नंदन झा उच्च विद्यालय वर्षा के रितु राज कुमार का दबदबा रहा।भाषण प्रतियोगिता में डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए प्रथम स्थान पर हर्षित श्रीवास्तव, जबकि द्वितीय स्थान जिया भारती ने प्राप्त किया। वही तृतीय स्थान पर अभ्यास मध्य विद्यालय शेखपुरा के अमित कुमार तथा डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के साक्षी प्रभाकर को संयुक्त रूप से चुना गया। चित्रकला प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्रा साक्षी राज को प्रथम स्थान, जबकि उच्च विद्यालय लहना के दीपक कुमार तथा संस्कार पब्लिक के सत्यम कुमार को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान के लिए चुना गया। वही तृतीय स्थान पर डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल की छात्रा तनु कुमारी ने फिर से कब्जा जमाकर स्कूल का दबदबा बरकरार रखा। ज्ञात हो कि प्रतियोगिता का आयोजन जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति एवं दहेज प्रथा और बाल विवाह उन्मूलन जैसे विषयों पर बनने वाले मानव श्रृंखला के प्रति लोगों में जागृति लाने के लिए किया गया था। कार्यक्रम में जिला कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्य, शारदा कुमारी, रागिनी कुमारी तथा चंदन कुमार निर्णायक की भूमिका में रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق