रामपुर मोहनपुर गांव में शुक्रवार को एक ऑटो पर पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि उसमें बैठेेेे रामपुर के ही मो. शाहिद, मो. सादिक और मो. कय्यूम बुरी तरह घायल हो गए। सभी लोग अाॅटाे से मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने के लिए जा रहे थे। बताया गया कि सड़क किनारे कुछ लोग पेड़ काट रहे थे। अाॅटाे जैसे ही वहां से गुजरने लगी, पेड़ उसके ऊपर गिर गया। घटना में अाॅटाे सवार आफताब और नियाज को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है। जहां डॉ राजेंद्र कुमार ने बेहतर इलाज के लिये दो घायल को रेफर कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment