आरा| रालोसपा के तत्वावधान में स्व जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती पर मानव कतार बनाया गया। शहर के धोबी घटवा मोड़ पर राजकीय मध्य विद्यालय के बाहर मानव कतार बनाया गया। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंहकहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने जो वादे बिहार की जनता को किया था उसे पुरा नहीं किया। शिक्षा का स्तर गिरते जा रहा है। पुरी शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। कार्यकर्ताओं की कतारे कम रही। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव संजय मेहता, प्रदेश सचिव नागेन्द्र यादव, डा संजय कुमार यादव, हरेराम सिंह, स्वर्णजीत सिंह, महेन्द्र सिंह, पंकज कुशवाहा, ललन पासवान, रामनरेश मेहता, कामेश्वर कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment