पटना.पटना विश्वविद्यालय का स्थगित हुआ 103वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को व्हीलर सीनेट हॉल में आयोजित किया गया। शनिवार को आयोजित समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने 41 स्नातक टॉपर्स को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। इस दौरान राज्यपाल ने अगले सत्र से विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर के टॉपर्स को शुद्ध सोने का मेडल देने की घोषणा की।


इस मौके पर कुलपति प्रो. रास बिहारी सिंह ने कहा कि असली सोने का गोल्ड मेडल देने का प्रस्ताव राजभवन ने मंजूर कर लिया है। अगले दीक्षांत समारोह से इसे लागू कर दिया जाएगा। इसके लिए हम सभी विभागों में चार लाख रुपए फिक्स्ड डिपॉजिट में रखेंगे।

एनओयू में 2004 से दिया जा रहा शुद्ध सोने का मेडल
बिहार में शुद्ध सोने का मेडल एनओयू में 2004 से दिया जा रहा है। यह 10 ग्राम शुद्ध सोने का होता है। जबकि दूसरे विवि में गोल्ड प्लेटेड मेडल दिया जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छात्रा को सम्मानित करते राज्यपाल।

Post a Comment