प्रश्न पैटर्न में क्या बदलाव हुआ है? रंजीत, पटना

- प्रश्नों के पैटर्न में बदलाव कर सवालों की संख्या बढ़ा दी गई है। ऑब्जेक्टिव में 60 प्रश्न आएंगे, लेकिन इसमें से जवाब 50 का ही देना है। अगर आप सभी 60 सवालों का जवाब देंगे तब भी पहले 50 का ही मूल्यांकन होगा, इसलिए सवालों का जवाब देते वक्त ध्यान रखें। जिन सवालों का सही जवाब आता हो उसी का जवाब दें। प्रश्नों को पढ़ें, समझकर ही उसका जवाब दें।

व्याकरण से कितने अंक के सवाल आएंगे? हरिचरण, भभुआ

- व्याकरण से काफी सवाल आएंगे। ऑब्जेक्टिव के सवालों का 60 प्रतिशत प्रश्न व्याकरण से ही आएगा। यानी 60 में से 36 सवाल व्याकरण से पूछे जाएंगे। इसलिए व्याकरण पर विशेष ध्यान दें। व्याकरण में संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, संधि, समास, मुहावरे, विपरीतार्थक शब्दों से सवाल आएंगे। इसके अलावा बाकी बचे सवाल अन्य अध्यायों से आएंगे।

गद्यांश के सवालों को समझने में दिक्कत होती है। दिव्यांशु, मोकामा

- गद्यांश में व्याख्या करने से संबंधित सवाल आते हैं। इसमें चार चीजों का ध्यान रखें, पंक्तियां कहां से ली गई हैं, रचनाकार कौन हैं? इसका संदर्भ क्या है तथा उस कहानी का सरल अर्थ क्या है, इसके बाद विशेष अर्थ क्या है? इसे समझ लेंगे तो बेहतर जवाब दे पाएंगे। इसके लिए आपको अभ्यास करना होगा।

ओएमआर में 50 के बाद सवालों का जवाब देने के लिए कॉलम रहेगा? सौरभ कुमार, भागलपुर

- ओएमआर में सभी सवालों का जवाब देने के लिए कॉलम रहेगा। इसलिए इसमें कंफ्यूज मत होइए। जवाब भले ही 50 सवालों का देना है लेकिन कॉलम 60 सवालों के होंगे। आपको जो सही सवाल लगता है उसके सामने का गोलक रंग सकते हैं।

बिहार बोर्ड सवालों का सही-सही जवाब लिखें, रणनीति के साथ करें तैयारी, अच्छे स्कोर के लिए पूरी किताब का ज्ञान जरूरी



डॉ. बीके मंगलम, प्रोफेसर, पाटलिपुत्र विवि

प्रश्नों का पैटर्न

लेखन में संदर्भ अवश्य डालें

इन्होंने भी किया फोन|मो. शाद कैमूर, शशिभूषण गुप्ता नवगछिया, अभिषेक कुमार गुप्ता पटना, आकाश पटना, रौशन कुमार, वैष्णो कुमारी, आशीष कुमार भागलपुर, अनामिका पटना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhagalpur News - writing in hindi should be pure pay special attention to grammar

Post a Comment