एजुकेशन रिपाेर्टर | भागलपुर

लाॅ की परीक्षा में टीएनबी काॅलेज के शिक्षकेतर कर्मचारियाें की डयूटी लगाए जाने पर विवि एवं काॅलेज संघ ने अापत्ति जताई है। शुक्रवार काे हुई बहुउद्देशीय प्रशाल में एलएलबी की परीक्षा में टीएनबी काॅलेज के शिक्षकेतर कर्मियों की डयूटी लगाई जाने के बाद संघ ने प्राचार्य डाॅ. संजय कुमार चाैधरी काे पत्र लिखकर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। संघ ने ये भी अनुराध किया है कि केंद्र काे बदल कर टीएनबी काॅलेज कर दिया जाए।

अगर एेसा नहीं किया जाता ताे शिक्षकेतर कर्मचारियाें की प्रतिनियुक्त वापस ली जाए। संघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री सुशील मंडल ने कहा कि हमने परीक्षा से पहले ही अनुराेध किया गया था कि काॅलेज के बाहर के केंद्र पर शिक्षकेतर कर्मचारियाें की प्रतिनियुक्त नहीं की जाए। इस अवेदन के बाद टीएनबी काॅलेज के प्राचार्य ने चार शिक्षकेतर कर्मियों के बदले अन्य कर्मियों की ड्यूटी परीक्षा में लगाई है। इसके लिए प्रतिकुलपति काे पत्र लिखकर जानकारी भी दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment