शहर के तीनमुहानी मोड़ एवं बरबीघा के सकलदेव नगर स्थित टीवीएस एजेंसी के समीप सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिला परिवहन विभाग के द्वारा गांधीगीरी अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत अपनी प|ी, बच्चों एवं परिजनों के साथ बिना हेलमेट के सफर कर रहे बाइक चालकों को स्कूली छात्राओं ने गुलाब फूल देकर हेलमेट लगाकर सफर करने और अपने साथ ही परिवार वालों की जीवन रक्षा का संकल्प दिलाया। मौके पर छात्राओं ने ऐसे बाइक चालकों से कहा कि अगर आप ही सुरक्षित नहीं हो तो फिर हमारी जैसी बहनों की रक्षा कैसे आप कर सकेंगे। इसके पूर्व जिला समाहरणालय से डीडीसी सत्येंद्र प्रसाद, एडीएम सत्यप्रकाश शर्मा, जिला परिषद अध्यक्षा निर्मला सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी शशि शेखरम सहित अन्य अधिकारीयों हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान में जागरूकता रथ एवं बाइक पर सवार कर्मी व स्थानीय लोग भी शामिल रहे। वही जिला परिवहन विभाग द्वारा चलाये जा रहे गांधीगिरी अभियान से हर बाइक चालक और उनके परिजन सीख लेते दिखे और भविष्य में हेलमेट पहनकर सफर का संकल्प भी लेते दिखे। आम तौर पर बाइक जाँच के दौरान होने वाली सख्ती और जुर्माने से अलग परिवहन अधिकारी के संग छात्राएं गाँधीगिरी करती नजर आई।
रोज-रोज होंवे है दुर्घटनवा, सजन हैल्मेटवा लगा ल ना : बरबीघा में शनिवार को टीवीएस एजेंसी के समीप जिला परिवहन पदाधिकारी शशि शेखरम के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर लोगों में जागृति अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क पर गुजरने वाले दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों को हेलमेट नहीं लगाने तथा सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने पर उन्हें गुलाब का फूल देकर नियम का पालन करने के लिए कहा गया। इस अभियान में शेखपुरा में जहाँ संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्रा शामिल रहे वही बरबीघा में डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी दिखाई तथा आने जाने वाले बिना हेलमेट पहने बाइक चालकों को गुलाब का फूल देकर हाथ जोड़कर निवेदनपूर्वक लोगों से नियम पालन करने का अनुरोध किया। इस दौरान एक प्रचार वाहन पर गीतों के माध्यम से भी घूम-घूम कर लोगों को सड़क के नियमों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने लोगों को बताया कि देश में 78% से ज्यादा मौत सड़क दुर्घटना के कारण होती है। सड़क दुर्घटना में भी ज्यादातर दोपहिया वाहन चालक ही शिकार होते हैं। जिस तरह से वाहन चालक अनिवार्य रूप से कपड़ा पहनते हैं ठीक उसी तरह से हेलमेट पहनें।
बगैर हेलमेट के बाइक चालकों को फूल देतीं छात्राएं व अधिकारी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment