इस क्रम में हरिणमार व बरियारपुर थाना से संबंधित दो नए मामले आए। दूसरे पक्ष के उपस्थित नहीं होने के कारण दोनों ही मामलों में दूसरे पक्ष को नोटिस जारी किया गया। नजीरा निवासी उचित मंडल ने गोरेलाल मंडल व छतीस मंडल पर जमीन विवाद में मारपीट करने का मामला लाया। जिसमें दूसरे पक्ष को नोटिस किया गया। वहीं हरिणमार थाना क्षेत्र के अठसैहिया निवासी दिनेश कुमार सिंह ने तिलकधारी सिंह व राजेश सिंह पर भूदान यज्ञ समिति द्वारा प्राप्त जमीन पर दखलकार होकर निवास करने, जमाबंदी कायम कर रसीद प्राप्त करने एवं मकान बनाने में बाधा उत्पन्न करने का मामला लाया। इसमें भी दूसरे पक्ष को नोटिस किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment