शहर के खुले बड़े नाले पर बैरेंगेडिग करने की मांग को लेकर भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ता ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया। प्रदर्शन को बढ़ते देख नगर अायुक्त ने वार्ता के लिए सभी सदस्यों को बुलाया। लेकिन, वार्ता के दौरान दाेनाें पक्ष उग्र हो गया। इसके बाद नगर आयुक्त ने विभाग के कर्मचारी को बैरिकेडिंग का करने का आदेश जारी किया। तब जाकर मामला शांत हुआ। नेतृत्व भाजपा के राज्य परिषद सदस्य राजेन्द्र तिवारी ने किया। उन्होंने ने कहा कि बड़ी मठिया व स्मृति फूड प्लाजा के समीप बड़ा नाला खुला हुआ है। जिसमें आएं दिन नाले में कोई न कोई नाले में गिरकर जख्मी हो जाता है। इस रास्ते में कई शिक्षण संस्थान भी है जहां से स्कूली बस भी जाती है। जो कभी भी इस नाले में गिर सकती है। इसके लिए नगर आयुक्त को कहा गया कि वहां पर बेरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएं। ताकि कोई भी आदमी भ्रमित होकर नाले में नही गिरे। विशाल सिंह ने कहा कि बेरिकेडिंग के लिए नगर निगम के द्वारा टेंडर और एग्रीमेंट भी हो चुका है। लेकिन अबतक वहां कोई बैरेगेडिग की व्यवस्था नही किया गया है। जिसके वजह से कई लोग इस नाले में गिर कर जख्मी हो जाते है। इस पर नगर निगम के द्वारा कोई पहल नही किया गया। हमारी मांग है कि आम जन की सुरक्षा को लेकर नाले पर जल्द बैरेगेडिग किया जाए। प्रदर्शन करने में संजय सिंह, दीपक सिंह, सुमंत ओझा, विपिन तिवारी, अरविन्द पांडेय व अन्य थे। खुले नाले पर बैरिकेडिंग करने का आदेश कर दिया गया है। जल्द ही बड़ी मठिया से लेकर पेट्रोल पंप तक खुले नाला के समीप बांस लगाकर घेर दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment