
बाजपट्टी| थाना क्षेत्र के बलहा मनोरथ गांव में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने लाठी-डंडा से प्रहार कर एक युवक को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी राम बलम सिंह का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया। जख्मी राम बलम सिंह ने थाने में आवेदन देकर एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें गांव के ही भवन सिंह एवं गंगा देवी को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उक्त आरोपी उसके घर में घुसकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق