बरियारपुर | केन्द्र सरकार की गलत नीतियों एवं एनआरसी व सीएए के विरोध में प्रखंड राजद की ओर से प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना का अायोजन शनिवार को किया गया। अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष देवकी नंदन सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में राजद नेता सह जिप उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह व युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव मुकेश यादव मौजूद थे। धरना को संबोधित करते हुए राजद नेताओं ने कहा कि केन्द्र की सरकार ने नया नागरिकता कानून लाकर संविधान के साथ खिलवाड़ किया है, जिसे देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

नेताओं ने आगे कहा कि भारतीय संविधान के अनुसार देश में जितना हिन्दुओं को हक है उतना ही बौद्ध, ईसाई, सिक्ख और मुसलमानों का भी है। केन्द्र की सरकार एनआरसी व सीएए बिल लाकर लोगो में भय पैदा कर अराजकता फैलाना चाहती है। हमे देश को बचाना है और भाईचारा व प्रेम लाना है।

बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिली राहत राशि

ग्रामीणों की समस्या के संबंध में राजद नेताओं ने कहा कि बरियारपुर के सभी 11 पंचायत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। सभी बाढ़ पीड़ित परिवार को सरकार ने छह हजार देने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक बहुतायत लोगों को उक्त राशि नही मिल पाई है। धरना के बाद मांगों का ज्ञापन महामहिम को भेजा गया। इस दौरान युवा राजद के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजाराम गुप्ता, हरदेव कुमार सिंह, अर्जुन मंडल, दिनेश सहनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment