बरियारपुर | ऋषिकुण्ड में अायोजित दो दिवसीय जिला संतमत सत्संग का 47वें अधिवेशन रविवार से प्रारंभ होगा। जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। अायोजन समिति के स्वामी प्रेमानंद बाबा, पूर्व मुखिया अशोक मंडल ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में देश के विभिन्न प्रांतों से लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। जिनके रहने एवं खाने की व्यवस्था समिति द्वारा की गई है। संतमत सत्संग के दौरान स्वामी चतुरानंदजी महाराज, स्वामी वेदानंदजी महाराज व स्वामी योगानंद जी महाराज का प्रवचन होगा। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ साधु महात्माओं का भी पदार्पण भी होगा। प्रवचन के अतिरिक्त भक्तिमय भजन की भी प्रस्तुति होगी। प्रतिदिन प्रातः 06ः30 से 10ः30 तक व दिन के 01ः30 से संध्या के 05ः30 तक महात्माओं के द्वारा प्रवचन व भजन की प्रस्तुति की जाएगी। इसके लिए भव्य मंच व पंडाल का निर्माण किया गया है। ऋषिकुण्ड में दो दिवसीय संतमत सत्संग को लेकर श्रद्धालुओं मे खासा उत्साह देखा जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment