प्रखंड के गोखुला बाजार से सीएए व एनआरसी के समर्थन गुरुवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। रैली में हम देकर रहेंगे आजादी, जेएनयू को देंगे आजादी, दीपिका को देंगे आजादी, छपाक को देंगे आजादी, अफजल गुरु को दी आजादी जैसे नारे लगाए। रैली गोखुला बाजार से चलकर चैलाहां पकड़िया चौक पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। सभा को बीजेपी के प्रखंड अध्यक्ष संतोष सिंह, बीजेपी नेता अखिलेश गुप्ता, सरपंच शिवजी प्रसाद, पंसस डॉ पीपी रंजन, जिला परिषद सदस्य सुरेश यादव ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि हमें इससे डरने की जरूरत नहीं है। यह कानून सभी भारतीयों के भले के लिए है। हमारा देश अतिथि देवो भवः को अपना मूलमंत्र मानता था व मानेगा। दूसरे देश का कोई भी अल्पसंख्यक हमसे आश्रय मांगता है तो हमारा फर्ज बनता है कि हम उन्हें शरण दे। क्या कोई ऐसा व्यक्ति है जो भूखों को भोजन नही दें, नग्न व्यक्ति को कपड़ा नही दें। पाकिस्तान व बंगलादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति बेहद खराब है। जिसे नजर अंदाज नहीं कर सकते। हमने रूपा गांगुली, अदनान सामी सहित कई लोगों को भारत की नागरिकता दी है। यह समाज को बंटता नही है। हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में सब भाई-भाई थे व रहेंगे। रैली का आयोजन जिला परिषद सदस्य सह बीजेपी नेता सुरेश यादव ने की थी। रैली में आगामी 12 जनवरी को जिले में होने वाली रैली में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील भी की गई।

जागरूकता अभियान गोखुला बाजार से सीएए व एनआरसी के समर्थन में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली

12 जनवरी को जिले में होने वाली रैली में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील

बंजरिया में एनआरसी व सीएए के समर्थन में जुलूस निकालते भाजपा कार्यकर्ता।

सीएए देशहित में दूरदर्शी कानून : अर्जुन भारतीय

रामगढ़वा |
सीएए कानून के सम्बन्ध में लोगों को भ्रमजाल में फैलाया जा रहा है। वास्तव में यह कानून देशहित में दूरदर्शी है। उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता सह इस कार्य के लिए मनोनीत प्रभारी अर्जुन सिंह भारतीय ने गुरुवार को मुरला गांंव में लोगों से कही। उन्होंने आम लोगों से सबका साथ और सबका विकास में भागीदार बनने और लोगों के बहकावे में नहीं आने का आह्वान किया। कहा कि देशहित में चौबीसों घंटे लगे रहने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना भारत को फिर से विश्वगुरु बनाने का है। दूसरी तरफ युवा नेता विजयेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह ने भी अहिरौलिया पंचायत के बीरता टोला गांव में मिस कॉल द्वारा दर्जनों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। मौके पर प्रदीप सर्राफ, बलिराम सिंह, मुखिया भिखारी दास, दीपक पटेल, विपिन तिवारी इत्यादि लोग उपस्थित थे।

मुरला में सीएए के समर्थन में लोगों को सम्बोधित करते अर्जुन भारतीय।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Banjariya News - people need not be afraid of caa and nrc there is law for the benefit of all indians
Banjariya News - people need not be afraid of caa and nrc there is law for the benefit of all indians
Banjariya News - people need not be afraid of caa and nrc there is law for the benefit of all indians

Post a Comment