बिहार राज्य रिक्शा टेंपो चालक संघ के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना दिया। अध्यक्षता वीरेंद्र राम व संचालन बबलू राम ने किया। टेम्पू चालक संघ के जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद ने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा विगत 3 वर्ष पहले गरीब गुर्गे को बसाने का आवेदन दिया गया था। इसके बाद भी हम लोग को कही बसाया नही गया है। हम लोगो मो अस्पताल के खुले आकाश में रहने के लिए छोड़ दिया गया है। कई बार आवेदन भी दिया गया लेकिन हम लोग का आवाज नहीं सुनना जा रहा है। हमारी मांगे पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। धरना देने में चंदा देवी, संगीता देवी, जोगीराम देवी, मुन्नी देवी, वीरेंद्र राम, बबलू राय, किरण देवी, चंदा देवी,मीना देवी, सुमन देवी,रानी देवी व अन्य थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment