![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/01/23/)
नेशनल साइंटिफिक रिसर्च एंड सोशल एनालिसिस ट्रस्ट की 9वीं वर्षगांठ मठिया कार्यालय में मनाई गई। इस मौके पर कला प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें राज्य के कलाकारों की कलाकृतियाें का प्रस्तुतीकरण किया गया। राज्य पुरस्कार से प्राप्त सरिता शर्मा की हस्तशिल्पी, कसीदा व एप्लिक की काफी प्रशंसा हुई। युवा हस्तशिल्पी विभूति कुमारी व अंजुम की कलाकृतियां प्रदर्शनी में लगाई गई थीं। राजा बसंत, श्याम शर्मीला, अविनाश पांडेय व साधना ने निर्गुण झूमर, सोहर, पूर्वी जैसे कई लोकगीतों की प्रस्तुति किये। कार्यक्रम का उद्घाटन कवि सह गंगायात्री निलय उपाध्याय और बाल कल्याण समिति की पूर्व अध्यक्ष डॉ सुनीता सिंह ने किया। निलय उपाध्याय ने नारी वेदना, महिला सशक्तिकरण पर आधारित कविताओं का पाठ किया। अपने संबोधन में निलय उपाध्याय कहा कि यह मानव कल्याण का कार्य है। डॉ सुनीता सिंह ने कहा कि कला के संवर्धन करने में 9 वर्ष में उल्लेखनीय काम नेशनल साइंटिफिक रिसर्च एवं सोशल एनालिसिस ट्रस्ट ने किया है। उसका परिणाम कला प्रदर्शनी में देखने को मिल रहा है। अपने संबोधन में भूतपूर्व सैनिक व किसान नर्वदेश्वर शुक्ला कहा कि महिला स्वालंबन और सशक्तिकरण में संस्था बेहतर काम कर रही है। ट्रस्ट के चेयरमैन श्याम कुमारने कहा कि संस्था द्वारा अब तक लगभग लगभग नौ हजार लोगों को एप्लिक, कशीदाकारी, ब्यूटीशियन और पेंटिंग की ट्रेनिंग दी जा चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment