सिद्धार्थ इंंटरनेशनल स्कूल एंव सिद्धार्थ जृूनियर स्कूल को भोपाल में ग्लोबल सर्टिफिकेशन सर्विसज संस्थान के द्वारा आइएसओ प्रमाण पत्र दिया गया। यह प्रमाण पत्र संस्था के प्रतिनिधि शिवम् सिंह ने विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र राय को दिया। प्राचार्य ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप शिक्षण कार्य करने वाली संस्थानाओं को जांच उपरांत यह प्रमाण पत्र दिया जाता है। यह भारत की अधिकृत संस्था है। विद्यालय के संस्थापक प्रो बीएन राय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि संपूर्ण विद्यालय परिवार के 18 वर्षों की सामूहिक साधना का प्रतिफल आज हमलोगों को मिला है। उन्होंने कहा कि यह संस्था भगवान सिद्धार्थ गौतम द्वारा दिए गए ज्ञान के प्रति समर्पित है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment