भास्कर न्यूज | रुन्नीसैदपुर
स्थानीय बीआरसी में जल जीवन हरियाली, बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं नशा मुक्ति को लेकर आगामी 19 जनवरी को आयोजित होने वाली मानव शृंखला को लेकर गुरुवार को जागरूक अभियान के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय निबंध चित्रांकन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीआरसीसी जितेंद्र गुप्ता ने की। प्रतियोगिता का उद्धघाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंद्र शेखर ने स्लोगन का सामूहिक गायन करवा कर किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के सीआरसी के द्वारा चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में नीतू कुमारी, सलोनी कुमारी एवं अर्चना कुमारी विजेता घोषित हुयी। साथ ही प्रखंड कॉलोनी चित्रांकन प्रतियोगिता में साक्षी प्रिया एवं ओम प्रकाश कुमार विजेता हुआ। इस दौरान सभी विजेता को जिला स्तरीय प्रतियोगिता को लिये प्रखंड प्रतिनिधित्व का पात्रता प्रदान किया गया।
बैठक में शामिल अधिकारी व प्रधानाध्यापक।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق