
प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को आयोजित शिविर में बीडीओ ने लगभग एक दर्जन दिव्यांगो के बीच कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर बीडीओ दीपक राम ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर पहले कई कुष्ठ रोगियों तथा दिव्यांगो के बीच कंबल वितरण किया गया।उपलब्ध होने पर फिर अन्य लोगों के बीच कंबल वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंचलाधिकारी अनंत कुमार द्वारा प्रखंड मुख्यालय,पीएचसी,पतरघट बाजार पर भी अलाव की व्यवस्था किए जाने की सूचना है। उन्होंने आम लोगों से भी निःसहायो के सहयोग के लिए आगे आने की अपील की। इस अवसर पर प्रखंड नाजीर बैद्यनाथ टुड्डू सहित कई कर्मी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment