
पहाड़पुर | प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी सरेया पंचायत की बंजारी पट्टी गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में गुरूवार को बैठक की। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड भाजपा अध्यक्ष अमरेंद्र ठाकुर ने की। इधर, पूर्वी सरेया पंचायत में भी शिवजी पटेल के दरवाजे पर बैठक हुई। मौके पर उपस्थित भाजपा जिला मंत्री विवेकानंद पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक टोला, गांव तथा बस्ती में जाकर नागरिकता कानून के बारे में लोगों को बताए। कहा कि अल्पसंख्यकों को इस बिल से डरने की जरूरत नहीं है। मौके पर विवेकानंद पांडेय, अमरेंद्र ठाकुर, रजनीश कुमार सिंह, मुन्ना प्रसाद, द्रौपदी देवी, अशोक मिश्र, सच्चिदानंद प्रसाद, ईश्वरचंद्र सिंह, पप्पू सिंह, राजीव कुमार शुक्ला आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment