थाना क्षेत्र के पकड़िया में सीएसपी संचालक से ढाई लाख रुपये लूट कांड में दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि घायल संचालक लालबाबू अंसारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

आवेदक ने बताया है कि जब वह फुलवार इलाहाबाद बैंक से 2 लाख 48 हजार रुपए लेकर साढ़े चार बजे बैंक से चला। पकड़िया के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे गोली मारकर रुपये लूट लिए। बताते चलें कि चिचोरहिया निवासी लालबाबू अंसारी गांव में ही इलाहाबाद बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलता है। हमेशा की भांति वह ग्राहकों के भुगतान के लिए बैंक से रुपये निकालने गया था। परन्तु बैंक में लिंक नहीं होने के कारण उसे देर से रुपये मिला। देर होने के कारण वह रास्ता बदलकर मोतिहारी अपने घर आ रहा था। रास्ते में अपराधियों ने उसे सिसवनिया से पीछा करना शुरु किया था। परंतु वह तेजी से भागते हुए आ रहा था। पकड़िया हॉस्पिटल से पहले सुनसान जगह देख अपराधियों ने उसे आगे से घेर कर रुपयों से भरा बैग लिया व चलते समय गोली मार दी। घायल लालबाबू हिम्मत कर खुद भागकर हॉस्पिटल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया। जिसके बाद से घायल का इलाज रहमानिया में चल रहा है। मंगलवार को खून ज्यादा बह जाने के कारण ऑपरेशन नहीं किया सका। डॉक्टर के अनुसार गोली लीवर को छू गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment