प्रखंड के राजकीय इंटर कॉलेज महाविद्यालय परिसर में स्व. राम वशिष्ठ सिंह महिला पुरुष कबड्डी खेल का आयोजन किया गया। उद्घाटन लोजपा के जिला महासचिव जितेंद्र कुमार सिंह जीतू ने फीता काटकर किया। खेल का भिड़ंत यूटोपिया एकेडमी मशरक बनाम बजरंग बुल्स अमनौर के बीच हुआ। जिसमें दोनों टीम के महिला खिलाड़ियों ने सपना जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। अमनौर के खिलाड़ियों ने 33 अंक बनाये। इसके जबाब में मशरक के खिलाड़ियों ने 43 अंक बनाकर 10 अंक के बढ़त से कप पर अपना कब्जा जमाया। वहीं पुरुष वर्ग में गोसी अमनौर बनाम के वाई पी अमनौर के बीच खेला गया। गोसी अमनौर के खिलाड़ी 61 अंक बनाये जबकि के वाईपी अमनौर के खिलाड़ियों ने 62 रन बनाकर एक रन से विजयी हुए। जीते खिलाड़ियों को जदयू के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रमुख मकेर नन्द किशोर सिंह ने जीते खिलाड़ियों को विजेता कप प्रदान किया। कहा कि खेल आपसी सौहार्द व अनुशासन के प्रतीक है। लड़कों के साथ अब लड़किया भी खेल के क्षेत्र में मुकाम हासिल कर रही है। कबड्डी खेल से शरीर का सम्पूर्ण व्यायाम हो जाता है,यह खेल बहुत पुराना है। जिसे भगवान कृष्ण भी खेले थे। मौके पर मुखिया पति बसंत कुमार सिंह,पैक्स अध्यक्ष ओंकारनाथ सिंह, डॉ. सतेंद्र सिंह, महेश सिंह, अरुण सिंह, बिनोद सिंह, अरविंद कुमार, आलोक सिंह, कैप्टन सोनी कुमारी, डॉली कुमारी, रेफरी अभिषेक कुमार अविनाश कुमार, रोहन सिंह, मोईम अख्तर, शामिल थे। आयोजन शैलेन्द्र सिंह ने किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment