अकबरपुर थाना में पदस्थापित मुंशी सरोज कुमार का शनिवार काे इलाज के दाैरान पटना में निधन हो गया। उनके निधन के बाद अकबरपुर थाना के पुलिसकर्मियाें में शाेक की लहर दाैड़ पड़ी। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने बताया कि मुंशी सरोज कुमार पिछले 2 साल से अकबरपुर थाना में पदस्थापित थे। कुछ दिन पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी ताे उन्हें इलाज के लिए नवादा में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद पटना रेफर कर दिया इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही अकबरपुर थाना परिसर में पदस्थापित सभी पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शाेक में डूब गए। उनके आत्मा की शांति के लिए थाना परिसर में शाेक सभा का अयाेजन िकया गया अाैर 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। मौके पर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा अप्पर थानाध्यक्ष राजू कुमार, सरोज अख्तर ,आरएन पासवान, ऋषि कांत कुमार, एएसआई बड़े लाल यादव ,शैलेंद्र कुमार, सुरेश प्रसाद, श्रीनाथ यादव ,सिकंदर यादव वं पुलिस बल के जवान ने श्रद्धांजलि अर्पित की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment