बड़हरा | बक्सर-कोईलवर गंगा तटबंध के सिन्हा ओपी क्षेत्र के चंदा गांव के समीप पिकअप गाड़ी और बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गयी। जिसमें बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी। बाइक सवार घायल हो गया। घायल बलिया जिला के रानीगंज निवासी सोनू सिंह है। प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के साथ चला गया। बताया जाता है कि पिकअप महुली घाट के तरफ से तटबंध के रास्ते सरैंया के तरफ जा रहा था। बाइक सवार आरा शहर से अपने नजदीकी रिश्तेदार से मिलकर वापस रानीगंज जा रहा था। तभी चंदा के समीप घटना हो गयी। बाइक के साथ सवार तटबंध से दो मीटर नीचे गिर गया था। ओपी इंचार्ज सुधीर कुमार ने इसकी जानकारी दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment