आरा| शहर में सोमवार को भीषण जाम लगा रहा। जाम में फंसने से काफी लोग परेशान हुए। इस दौरान एंबुलेंस में बड़हरा प्रखंड के पदमिनियां गांव के एक गर्भवती महिला रेखा देवी, उम्र- 26 जाम में फंस गयई। लगभग दो घंटे जाम में रास्ता नहीं मिलने के वजह से एम्बुलेंस गांगी पुल पर खड़ा रहा। इस दरम्यान महिला ने एम्बुलेंस में ही स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद किसी तरह चालक ने एम्बुलेंस को सदर अस्पताल पहुंचाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment