बिहार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सात माह से बंद वेतन भुगतान को लिए सोमवार को सिविल सर्जन का घेराव किया। नेतृत्व जिलाध्यक्ष विनोद यादव व महिला समिति की संयोजिका सुमन कुमारी ने किया। कर्मचारी संघ ने सिविल सर्जन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान एक सभा का आयोजन किया गया।

जिला मंत्री सुबेश सिंह ने कहा कि सात माह से वेतन भुगतान नही होेने से कर्मचारियों के समक्ष भुखमरी जैसी परिस्थिति बन गयी है। बच्चों की पढ़ाई बाधित होेने के साथ ही परिजनों के इलाज के लिए कर्ज लेने की नौबत आ गयी है। सरकार हमलोग का वेतन भुगतान जल्द करें। अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा।

बता दे कि संघ के सभी सदस्य 8 मार्च से राज्यव्यापी कार्य बहिष्कारकर रहे हैं। इस कारण जिले में कई जगह इलाज ठप है। जिससे टीकाकरण, इंद्रधनुष कार्यक्रम, प्रसव सेवा पर असर पर रहा है। प्रदर्शन में मीना कुमारी, किरण कुमारी, कुमारी आशा, अरुण सिंह, प्रतिभा कुमारी, सुरेश गांेड, नगीना यादव, गीता कुमारी, सीमा सिंह व अन्य थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment