रौटा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना शनिवार दोपहर 2 बजे शीशाबाड़ी पंचायत की है।जानकारी के अनुसार शीशाबाड़ी पंचायत का वार्ड-14 निवासी मो. आफाक आलम अपने ट्रैक्टर से खेत जोतकर लौट रहा था। सड़क पर ट्रैक्टर चढ़ाने के क्रम में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
दुर्घटना में मो. आफाक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आसपास लोगों ने भागकर दुर्घटना के शिकार युवक को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल लेकर निकले, लेकिन मो. आफाक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार आफाक आलम काफी मेहनतकश युवक था। उसकी दो दो प|ियां और तीन पुत्री हैं। परिवार की खुशी के लिए वह सऊदी अरब में काम करता था। मो. आफाक एक महीने पहले ही वह सऊदी से वापस आया था। सऊदी से आते ही ट्रैक्टर खरीदकर अपने खेतों के साथ साथ आसपास क्षेत्रों के लोगों के खेतो में भी जोतने लगा। घटना पर जिप सदस्य असरारुल हक, पंचायत मुखिया मो इफ्तखार आलम, सरपंच अब्दुल मन्नान सहित प्रबुद्धजनों ने मृतक परिजनों को सांत्वना देते हुए संवेदना व्यक्त की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amur News - a young man returning home after plowing his farm died due to tractor overturning

Post a Comment