हड़ताली शिक्षक 31 मार्च तक धरना स्थगित कर कोरोना को लेकर जनजागृति अभियान चलाएंगे। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति ने कोरोना वायरस से उत्पन्न संकट को ध्यान में रखते हुए समाज के अंतिम लोगों तक सहयोग पहुंचाने का निर्णय लिया है। हड़ताली शिक्षक 15 मार्च से कोरोना वायरस से बचाव हेतु वार्ड स्तर पर जाकर जनजागृति अभियान चलाकर आवश्यक संसाधन मुहैया कराएंगे। बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति अररिया के अध्यक्ष मंडल सदस्य प्रशांत कुमार ने शनिवार को हड़ताल के 27वें दिन अररिया स्थिति शिवपुरी आवास पर संघ के उच्चस्तरीय बैठक के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही। उन्होंने कहा कि जबतक सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है, हड़ताल जारी रहेगी। हम हड़ताल पर रहकर कोरोना जैसे महामारी से समाज को बचाने के लिए वार्ड स्तर से अभियान चलाएंगे। बिहार के आम जनता छात्र-छात्राओं के बीच शिक्षकों द्वारा मास्क व सेनिटाइजर आदि का वितरण किया जाएगा। कोरोना वायरस से बचाव के साथ-साथ ही अपने मांगों के समर्थन में भी जनता को जागरूक किया जाएगा। प्रखंड व पंचायत स्तरीय शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति आम जनता को जागरूक करने का यह कार्यक्रम 31 मार्च तक चलाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 मार्च से 31 मार्च तक प्रखंड स्तर पर सभी हड़ताली साथी धरना स्थगित कर चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत गांव-गांव में जाएंगे और कोरोना वायरस से बचाव का रास्ता बताएंगे। अपनी मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलायेंगे।

संघ की उच्चस्तरीय बैठक में जिला महासचिव गंगा प्रसाद मुखिया, जिला सचिव नवीन ठाकुर, जिला वरीय उपाध्यक्ष इमरान आलम, जिला वरीय उपसचिव आशिकुर्रहमान, जिला मीडिया प्रभारी मनोज सादा, जिला उपाध्यक्ष शहजाद आलम, शम्स रेजा, अफरोज आलम उपस्थित थे।

जागरूकता अभियान चलाने काे लेकर विचार करते शिक्षक।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Araria News - striking teachers will be aware about corona

Post a Comment