ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के सदस्यों ने की मदद
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन और अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों का कोरोना से जंग अभियान के क्रम में ट्रांसजेंडर, नट, नर्तकी एवं अखबार के हॉकर के बीच पहुंची। छात्रों एवं शिक्षकों के दल ने उनके बीच कोरोना राहत सामग्री के रूप में चावल, दाल, सब्जी, आटा, सरसो का तेल का फूड पैकेट वितरित किया। अहले सुबह सबसे पहले सिविल कोर्ट के सामने एवं जेपी चौक पर हॉकरों के बीच एआईएसएफ के छात्रों एवं शिक्षक संघ की टीम पहुंची और उनको फूड पैकेट दिया। अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना से जारी जंग हम जरूर जीतेंगे। इस दौरान अभियान में डॉ. के एहतेशाम अहमद,अराजपत्रित शिक्षक संघ के जिला सचिव अशोक कुमार प्रसाद, जिला सह सचिव इरफान अली, अशोक साह, रजनीश सिंह, रिशु कुमार, इमरान अली ने अलग-अलग कई टीमों में राहत अभियान चलाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment